वार्षिक पल्ली पर्व के मौके पर आध्यात्मिक सत्संग एवं शोभा यात्रा का हुआ आयोजन।।

By: K SINGH

On: Monday, October 27, 2025 4:38 PM

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र ।

स्थानीय कस्बा दुद्धी के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित कृपाओं की माता के तीर्थ स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक पल्ली पर्व के मौके पर 18 वाँ तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया जो दिनांक 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार से शुरू होकर 26 अक्टूबर दिन रविवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ समाप्त हुआ।

भव्य शोभा यात्रा जुलूस फादर टाइटस लोबो जी के अगुवाई मे निकाला गया जो कलकली बहरा , रामनगर, बस स्टैंड , बढ़नी नाला से होते हुए वापस कृपाओं की माता के तीर्थ स्थल रेलव स्टेशन रोड पर जाकर समाप्त हुआ।


आध्यात्मिक सत्संग साधना का संचालन फादर विपिन,फादर अनिल एवं बहन लीमा रोस के द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि कृपाओं की माता का चर्च रोमन कैथोलिक समुदाय का प्रांतीय तीर्थ स्थल है,जो माँ मरियम को समर्पित है। जहां खीस्तीय समुदाय का आस्था और विश्वास है। और खीस्तीय समुदाय का मानना है कि इस तीर्थ स्थल पर आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों का मनोकामना कृपाओं की माता अवश्य पूरा करेंगी। कार्यक्रम मे मुख्य अनुष्ठाता इलाहाबाद (प्रयागराज) के अति माननीय डॉक्टर लुईस मसकरेन्हस जी के द्वारा सभा मे उपस्थित सभी पुरोहित गाणों के साथ पवित्र समारोही पूजा संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत मे फादर टाइटस लोबो ने पत्रकार बंधुओं,शुभचिंतको एवं तीर्थ यात्रियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज मिंज, श्री अल्बर्ट एक्का व श्रीमती निलिमा बकला ने किया।
इस मौके पर कृपाओं के माता चर्च के पुल्लो पुरोहित फादर टाइटस लोबो, डॉ लुईस मसकरेन्हस,डॉ अंटोनिस बाड़ा, फादर रेजीनाल्ड डीसूजा, फादर वलेरियन डीसूजा, फादर रेमंड, फादर इंजीडोर, फादर विपिन, फादर अनिल, फादर सुनील मसकरेन्हस,फादर सुनील नोरोन्हा, फादर सेबेस्टियन बाबू, फादर अल्बर्ट लोबो, फादर आनंद, फादर संतोष, फादर जेबी, फादर मेल्विन, फादर विल्सन, फादर प्रभुनाथ के साथ अन्य पुरोहित एवं धर्म बहनों सहित अनूप मसीह, सीरिल, सुनील, टर्की,अनीता,अमला, नीलकमल, दीप्ति, रजनी, जॉनसन के साथ पल्लीवासी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now