अनपरा,हिन्दी दिवस पर बच्चों ने किया काव्य – पाठ*

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

सोनभद्रअनपरा,हिन्दी दिवस पर बच्चों ने किया काव्य – पाठ*
अनपरा : तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन बालसभा का आयोजन हुआ | सब जूनियर ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए सुलेख, जूनियर ग्रुप के लिए मौलिक कविता एवं कहानी लेखन और सीनियर ग्रुप के लिए भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ | बालसभा में आरोही गंगवार, इरा उत्कर्ष, सौम्या तिवारी, अनुष्का एंजल, अग्रणी मिश्रा, वैष्णवी श्रीवास्तव, आशी पाण्डेय, राहुल गुप्ता, दिव्यांका यादव, अनुषी सिंह आदि ने कविता, कहानी और भाषण की मनोरम प्रस्तुति के साथ हिन्दी के महत्व को रेखांकित किया | हिन्दी अध्यापक प्रशान्त मणि त्रिपाठी ने बालसभा का संचालन किया | प्रधानाचार्य फादर सुनील नोरोन्हा ने हिन्दी को भारत की एकता का सूत्र बताया | हिन्दी अध्यापिका मीना सिंह और श्वेता त्रिपाठी बालसभा का हिस्सा रहीं |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment