अपडेट:रेलकर्मी हत्याकांड पत्नी ने प्रेमी से मिलकर की हत्या

By:

On: Thursday, June 11, 2020 10:02 AM

---Advertisement---

अपडेट:रेलकर्मी हत्याकांड पत्नी ने प्रेमी से मिलकर की हत्या

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में बीते 6 जून को हुई रेलकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग के लुसा में प्वाइंट मैन चंदन पुत्र स्व.शंकर का शव उसके ससुराल बिचपई गांव स्थित मकान के आंगन में लगे दरवाजा के एंगल में फांसी से लटकता शव मिला था। पुलिस इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई थी। इस बीच पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक चंदन कुमार की पत्नी प्रियंका का कृष्ना चौहान से दोस्ती था। 5/6 मई की रात्रि को कृष्णा चौहान मृतक के घर आया हुआ था। जिसे मृतक ने देख

लिया था। विवाद होने पर प्रियंका व कृष्णा ने मिलकर चंदन का गला रस्सी से कस कर हत्या कर दिया। पत्नी ने प्रेमी से मिलकर हत्या करके शव को दरवाजा के एंगल में लटका दिया गया था। जिससे यह हत्या की घटना आत्महत्या में बदल जाये।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment