पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के 23 महीने बाद रिहाई पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता में खुशी की लहर।

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र पूर्व कैबिनेट मंत्री  आजम खान के 23 महीने बाद रिहाई पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता में खुशी की लहर।
नगर पंचायत अनपरा के महावीर चौक पर सैकड़ो की भीड़ नजर आई।

देशभर में एक दूसरे को मिठाई देखकर आपस में खुशी का किया इजहार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय आजम खान साहब के 23 महीने बाद रिहाई होने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण नेता गढ़ कार्यकर्ताओं ने अनपरा नगर पंचायत के महावीर चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना कर खुशी का इजहार किया।
इसी क्रम में प्रशांत सिंह ने कहा माननीय आजम खान साहब की रिहाई कमजोर मजलूमों की जीत है लोकतंत्र की जीत है संविधान और न्याय पालिका की जीत है हम सभी का भरोसा हैं इसी तरह जिन लोगों के खिलाफ जुल्म की जाती हुआ है उन्होंने इंसाफ डट कर दिलाया। इसी क्रम में जिला सचिव सपा भोला निषाद ने बताया । यह हमारे पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व विधायक पूर्व सांसद एवं पूर्व कुंभ संचालक रहे अली जनाब आजम खान साहब की रिहाई के इस खुशनुमा मौके पर हम नगर पंचायत अनपरा के सभी समाजवादी साथियों को बधाई देते हैं। और अंत में अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष अयूब खान ने बताया कि माननीय आजम खान साहब की रिहाई उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ उन सब लोगों के लिए राहत और खुशी की बात है जो इंसाफ में इतवार करते हैं न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए माननीय न्यायालय का दिल से धन्यवाद करते हैं।
प्रोग्राम के संचालन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रशांत सिंह, जिला सचिव मोहम्मद जलालुद्दीन, जिला सचिव भोलानाथ निषाद, और सेक्टर प्रभारी पिंकेश यादव ने मिलकर किया। प्रोग्राम में शामिल, नगर अध्यक्ष सपा मोहम्मद हफीज फुलील , कांग्रेस नेता अमय लाल बैसवार, आप नेता अंगिरा प्रसाद, वरिष्ठ नेता जुल्फिकार अली, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष अयूब नायला, राजकुमार, रामनरेश यादव, अमित कुमार यादव, मोतीफ़ अंसारी, विक्रम प्रसाद, सदरूद्दीन अंसारी, नेहाल अहमद, अनस राजा कादरी, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे और अन्य नेता गढ़ भी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment