Sonbhadra news:सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं- अजय श्रीवास्तव

---Advertisement---

शाहगंज-सोनभद्र। नवागत थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज व चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बीते सांयकाल पुलिस चौकी परिसर में मीडिया से जुड़े संवाददाताओं से शिष्टाचार भेंट किया। इस मौके पर थाना प्रभारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रीय जनसमस्याओं एवं भौगौलिक परिवेश की जानकारी ली। श्री सरोज ने कहा कि किसी भी तरह की जनसमस्याओं के निस्तारण में मीडिया के साथियों एवं गणमान्य नागरिकों का समर्थन और सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने आगामी सन्निकट त्योहारों शारदीय नवरात्र, विजया दशमी और दीपावली के मद्देनजर शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार सकुशल संपन्न हो इस पर भी चर्चा की और कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जायेगा। चौकी प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों के दौरान जुलूस या काफिले में शामिल युवाओं को अपने जोश में होश नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम, परस्पर और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सभी त्यौहारों का आनंद उठाएं। बाकी शांति और सुरक्षा की व्यवस्था में हर पल सदैव पुलिस नागरिकों के लिए तत्पर रहेगी। बैठक में संतोष कुमार नागर, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्रा, मोहम्मद सेराज हुसैन, डॉ रमेश कुमार कुशवाहा,सत्य प्रकाश मिश्रा एवं पंकज कुमार केसरी के अलावा अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment