Sonbhadra News:मिशन शक्ति 5 सोनभद्र में महिला सशक्तिकरण का नया दौर शुरू,सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली निकाल महिला सुरक्षा का संदेश

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश सरकार की योजना #MissionShakti5 के अंतर्गत रविवार  को जनपद सोनभद्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन में महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 सदर विधायक  भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक रैली धर्मशाला चौराहा रॉबर्ट्सगंज से आरंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

इस रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा की पात्र हैं, बल्कि स्वयं सुरक्षा देने में भी सक्षम हैं।

रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। वे हाथों में नारी सशक्तिकरण, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, और “महिलाएं कमजोर नहीं” जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लिए पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ सड़क पर उतरीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment