Sonbhadra News: सदर ब्लॉक प्रमुख ने एयर इंडिया एयरलाईन्स डिजनीलैण्ड मेले व प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान में चल रही मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया। मेला प्रदर्शनी का ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके साथ नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री आदि मौजूद
ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहां मेला प्रदर्शनी एक मनोरंजन के लिए एक अच्छी जगह है और यहां पर घरेलू खरीदारी के लिए हर चीज मिलती है और बच्चों के लिए झूला मिकी माउस और आइसक्रीम से बहल रहे है। मेला अच्छी चीज है, जिससे लोगो का वातावरण बदलता है।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा इस मेला प्रदर्शनी में आए और इसका लुत्फ उठाएं। वहीं पर मेला प्रदर्शनी में बड़े और छोटे झूले आइसक्रीम और एक मीठे पान का स्टाल लगा है। जोकि काफी वह सुहाना लग रहा है। फिलहाल राबर्ट्सगंज में मेला प्रदर्शनी के लगने से राबर्ट्सगंज नगर के अलावा अन्य नगरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और शाम ढलते ही काफी संख्या में लोग यह देखे जाते हैं पुलिस की भी व्यवस्था यहां पर चुस्त-दुरुस्त रहती है।
इस एयर इंडिया एयरलाईन्स डिजनीलैण्ड मेला के मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्ताव, नगर महामंत्री अनुपम तिवारी, रितु अग्रहरि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
एयर इंडिया एयरलाईन्स डिजनीलैण्ड के संरक्षक अज्जू ने मेले में आए सभी सदस्यों को सम्मानित किया

