सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। आज शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार मे उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता मे समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 37 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें तीन मामलों का निस्तारण हुआ। दो मामलो का निस्तारण मौके पर तथा एक मामले पर संबंधित टीम भेजकर किया गया। इस मोके पर एसडीएम दुद्धी ने निर्देश दिया कि शेष जनशिकायतों की जांच एक सप्ताह के भीतर मौके पर जाकर की जाए और तत्परता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस कार्यक्रम मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार रॉय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ओपी सिंह व ज्ञानेन्द्र कुमार, खंड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी रुद्रेश यादव सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

