Sonbhadra Crime:अवैध रूप से बालू के परिवहन हेतु पुलिस टीम की गतिविधियों की रेकी कर रहे दो आरोपित गिरफ्तार

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): अवैध बालू परिवहन पर लगाम कसने के लिए निकली पुलिस टीम की रेकी करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। अवैध खनन एवं उसके परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मे इस तरह की सफलता प्राप्त हुई। इंस्पेक्टर शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से बालू के परिवहन हेतु पुलिस टीम की गतिविधियों की रेकी कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों की लोकेशन संबंधित व्यक्तियों को भेजी जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना घोरावल पुलिस द्वारा दो आरोपितों सूरज गिरी व राम सनोज उर्फ रामू निवासी ग्राम गांवकुंडा को मौके से उप निरीक्षक बलिराम प्रसाद ने मय फोर्स गिरफ्तार किया। बताया कि पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त दोनो आरोपित अवैध बालू परिवहन से संबंधित गिरोह के लिए पुलिस टीम की रेकी कर रहे थे। तथा पुलिस कर्मियों के मूवमेंट की जानकारी आगे भेज रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के विरुद्ध धारा 221 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment