एंबुलेंस पेड़ से टकराईं,चालक,ईएमटी घायल

---Advertisement---

 

सत्यपाल,,म्योरपुर /सोनभद्र  थाना क्षेत्र के बीजपुर-मूर्धवा मार्ग पर खैराही गांव के समीप शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे मरीज भर्ती कराकर जिला अस्पताल लोढ़ी (राबर्ट्सगंज) से वापस आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक लिप्टस के पेड़ से टकरा गयी।हादसे में चालक लक्ष्मीकांत 35 वर्ष पुत्र संग्राम और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) सुखबीर सिंह उर्फ बादल 35 वर्ष पुत्र महताब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।ईएमटी सुखबीर कन्नौज के निवासी जबकि चालक लक्ष्मीकांत चंदौली के रहने वाले हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment