स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर। सोनभद्र ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में शुक्रवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।उक्त स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीज लाभांवित हुए। शिविर में जिले से आए तमाम स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और आवश्यक दवाएं दी।शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रत्याशी भाजपा दुद्धी विधान सभा श्रवण गोड़ ने फीता काटकर किया।श्रवण गोड़ ने शिविर में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं बाबत चिकित्साधीक्षक डा० पीएन सिंह से जानकारी ली।इस दौरान शिविर में मौजूद मरीजों से सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली और सरकार द्वारा संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरीत किया गया।ए सी एम् ओ डा० प्रेमनाथ,डा० शिशिर श्रीवास्तव,डा० संजीव बिंद,डा० अंकित राज सिंह,डा० निधी सिंह,डा० मयंक आदर्श, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष रामेश्वर राय, अजय चौहान, वीरेंद्र कुमार सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment