सोनभद्र:ब्रम्हदेव आईडल पब्लिक स्कूल कोटा थाना चोपन सोनभद्र के तीन छात्र/छात्रा दीपक पुत्र स्व0 शिवशंकर निवासी सोनाथडण्डी सोनभद्र उम् 13 वर्ष , अरविन्द पुत्र स्व0 भगवान दास निवासी तेलगुडवा थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 08 वर्ष 3. रेखा पुत्री पंचम गुप्ता निवासी तेलगुडवा थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 14 वर्ष पढ रहे थे स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण दीपक,अरविन्द व रेखा उपरोक्त आकाशीय बिजली से झुलस गये थे
जिन्हे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरान्त डाक्टरों द्वारा दीपक व अरविन्द उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया तथा छात्रा रेखा गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढी रा0गंज रेफर कर दिया गया है । तथा मृतक छात्रों के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है ।

