Sonbhadra:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढौली चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर हुआ रहस्यमयी हादसा, खड़ी बस स्टार्ट होकर कार से टकराई राबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प पर बुधवार रात्रि 11 बजे एक रहस्यमयी हादसा हो गया,पेट्रोल पंप पर खड़ी बस स्टार्ट होकर कार से जा टकराई। बताया जा रहा है
कि बस का ड्राइवर बस को खड़ी करके चला गया लेकिन बस बिना ड्राइवर के खुद ही चल पड़ी जब कि बस में न कोई ड्राइवर था और न ही कोई यात्री। बस सामने खड़ी कार से जा टकराई,इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी

