Sonbhadra News:निजी तालाब में 4 फीट लंबा मगरमच्छ मिला

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल क्षेत्र के खुड़िया गांव में गुरुवार को एक निजी तालाब में 4 फीट लंबा मगरमच्छ मिला। सूचना पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। जब ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ देखा, तो वन विभाग को सूचना दी।

वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया की सुबह उन्हें सूचना मिली कि खुड़िया गांव में नागेंद्र कुमार सिंह के तालाब में एक मगरमच्छ घुस गया है। मगरमच्छ के भय से तालाब के पास जाने में लोग डर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, प्रिजेश कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा की टीम मौके पर पहुंच कर बांस, रस्सी व जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब 4 फीट है। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment