मांची /सोनभद्र अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 8 PM 24 पेटी में, इंपीरियल ब्लू 4 पेटी, रायल स्टेज 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा किंग फिशर ब्रांड का बीयर 3 पेटी में कुल 306 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये), 02 अदद मोबाइल फोन व नगद रुपये 1300/- एवं परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियों वाहन (अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये) बरामद-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में दिनांक 17.09.2025 को समय 19.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना मांची की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्तों 01. मुकेश कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी अधौरा थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 28 वर्ष 02. दिनेश शर्मा पुत्र विजयमल शर्मा निवासी ग्राम खीरी थाना भगवानपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 20 वर्ष को स्कॉर्पियो गाड़ी में पीछे छिपाकर अवैध शराब बिहार चुनाव के दृष्टिगत ऊंचे दामों पर बेचने के लिए सोनभद्र से बिहार ले जाते समय कुंहकू पथरकुआं गांव मोड़ से किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 8 PM 24 पेटी में, इंपीरियल ब्लू 4 पेटी एवं रायल स्टेज ब्रांड का 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा किंग फिशर ब्रांड का बीयर 3 पेटी में कुल 306 लीटर शराब (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये) बरामद किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मांची पर मु0अ0सं0-48/2025 धारा 60/63/72 आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया।
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों ने बतया कि हम दोनों बैनी बाजार सोनभद्र से खरीदकर शराब ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बिहार (चुनाव के दृष्टीगत उँचे दाम मिलने के लिये) ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। हम दोनों मिलकर बिहार में बेचते है, बेचने से जो भी मुनाफा होता है, हम लोग आपस में बांट लेते हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. मुकेश कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी अधौरा थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 28 वर्ष ।
02. दिनेश शर्मा पुत्र विजयमल शर्मा निवासी ग्राम खीरी थाना भगवानपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 20 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
8 PM 24 पेटी में, इंपीरियल ब्लू 4 पेटी एवं रायल स्टेज ब्रांड का 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा किंग फिशर ब्रांड का बीयर 3 पेटी में कुल 306 लीटर शराब (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये), 02 अदद मोबाइल फोन व नगद रुपये 1300/- एवं परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी (पांच लाख रुपये) बरामद-*
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा थाना मांची जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा प्रभारी चौकी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 रामजीत यादव थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 श्याम लाल, हे0का0 संतोष कुमार, का0 संदीप सरोज, का0 साहब सिंह यादव, म0का0 सपना थाना मांची जनपद सोनभद्र।

