Sonbhadra crime: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है। और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

मिली जानकरी के अनुसार, सुकृत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सुकृत गांव के चंद्रशेखर कोल (30) वर्ष पुत्र महेंद्र कोल ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने फंदे से लटकते चंद्रशेखर को नीचे उतारकर निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने इन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंच गई शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment