Sonbhadra crime: हथियार से लैस नकाबपोश चोरों ने बहू की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों रुपये और गहने उड़ाए

---Advertisement---

सोनभद्र: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कालोनी में मंगलवार की देर रात धारदार हथियान से लैस नकाबपोश चोरों ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों रुपये के नकदी और जेवरात चोरी कर लिया। जाते समय घर के बरामदे में खड़ी बाइक में भी आग लगा दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कालोनी निवासी एनुलहक अंसारी ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग दो बजे दो नकाबपोश काले कपड़े से पूरे चेहरे का ढक कर घर में घुस गये

उस समय घर में बहू व दो छोटे बच्चे सो रहे थे। घर में आवाज सुनकर कर नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खोल बरामद में बहू आयी। मौके पर मौजूद अज्ञात नकाबपोश ने बहू की गर्दन पर धारदार चाकू रख शांत रहने को कह कर घर मे रखे पैसे व जेवर मांगने लगे। महिला ने बताया कि चाकू के भय से घर में जो भी पैसा जेवर था बता दिया। चोरी कर घर से बाहर निकलने से पहले चोरों ने घर के बरामद में खड़ी मोटरसाइकिल को भी आग लगा दिया, जिससे बाइक भी जलने लगी। चोरो के जाने के बाद बहू ने बगल के मकान में सो रहे अपने ससुर को शोर कर जगाया। शोर सुनकर ससुर बाहर आए और बाइक में लगी आग को बुझाया। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस व अमवार चौकी को दिया। सूचना मिलते ही अमवार चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी ली और घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment