चोरी पर अंकुश नहीं लगने से वाहन स्वामियों मे भारी आक्रोश व्याप्त है

---Advertisement---

 अनपरा सोनभद्र अनपरा थाना क्षेत्र मे डीजल और बैटरी चोर गिरोह सक्रिय होने से चोरियो की जहाँ बाढ़ आ गई है वही चोरी पर अंकुश नहीं लगने से वाहन स्वामियों मे भारी आक्रोश व्याप्त है एक माह के अंतराल मे कई दर्जन वाहनों से बैटरी व डीजल चोरी कर लिया गया है जिसका अभी तक पुलिस खुलासा करने मे नाकाम है l बता दे कि रात के अँधेरे मे डीजल और बैटरी चोर गिरोह सड़क के किनारे खडे वाहनों को जहाँ अपना निशाना बनाता है वही जगह जगह खुले कबाड़ के दुकान इन चोरी के सामानो को ठिकाने लगाने का कार्य कर रहे है अभी कुछ दिन पूर्व ही मिर्चीधुरी मे कुछ युवकों को पुलिस ने चोरी के बैटरी के साथ पकड़ा था मंगलवार की रात्रि एक पार्किंग मे गिरोह बंद चोरो ने धावा बोलकर लगभग एक लाख रूपये के मूल्य की 6 वाहनों मे लगे 12 बैटरी को चोरी कर लिया गया जिससे वाहन स्वामियों मे हड़कंप मच गया, चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरो को ढ़ूढ़ने का प्रयास किया परन्तु चोरो का कही पता नहीं चला l बैरपान, डिबूलगंज, ऑड़ी, ककरी, कोलगेट दुल्लापाथर आदि स्थानों से लगातार चोरी की घटनाये घटित हो रही है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment