सोनभद्र/अनपरा थाना परिसर मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न अनपरा। दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली छठ पूजा पर्व के मद्देनजर अनपरा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमे पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने क्षेत्र की दुर्गा पूजा कमेटियों के पदाधिकारी से पूजा स्थल की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया तथा उन्होंने पूजा पंडाल मे आगजनी से बचाव के लिए कमेटी के लोगो को जागरूक किया उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान अग्नि से बचाव के सभी यंत्र मौजूद रहे ताकि घटना के समय बचाव किया जा सके l पूजा के दौरान अराजकता फैलाने वालो पर पुलिस की बराबर नजर रहेगी इसके लिए पूजा कमेटी भी सीसीटीवी लगवाकर रखे ताकि हर गतिविधि पर नज़र रखा जा सके l पूजा स्थल पर पार्किंग की व्यवथा होनी चाहिए,
सीओ अमित कुमार ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की,सुरक्षा को लेकर सभी को सजग रहने पर बल दिया l
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी l उन्होंने
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों, धर्मगुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की l इस अवसर पर रेणुसागर चौकी प्रभारी संतोष सिंह, उप निरीक्षक अशोक सिंह, दीपक मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, प्रथम श्रीवास्तव, राम नरेश बैसवार,धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, संदीप यादव, राजेश सिंह, गुड्डू उपाध्याय, अभिषेक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे l

