बागपत/उत्तरप्रदेश।
बेसिक शिक्षा विभाग बागपत की ओर से पंचम राष्ट्रीय ऑनलाइन शिक्षक कवि सम्मेलन मुशायरे के समापन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० रवीन्द्र कुमार,प्रभारी राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय शैक्षिक तकनीकी संस्थान एनसीईआरटी नई दिल्ली ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हिंदी के विकास में शिक्षक कवियों और उनकी काव्य व साहित्यिक रचनात्मकता का अतुलनीय योगदान बताते हुए आधुनिक युग में डिजिटल शिक्षा में हिंदी के महत्व को बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लखनऊ से अदील मंसूरी द्वारा की गयी। इसमें विशेष सहयोग मार्गदर्शक के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी बागपत उदित कुमार का रहा।कार्यक्रम का संचालन बागपत से डॉ० भावना जैन, हापुड़ से भावना शर्मा व बागपत से ज्योति सागर सना ने संयुक्त रूप से किया। विदित हो कि यह कार्यक्रम पांच वर्ष पूर्व शिक्षक कवियों को एक मंच प्रदान करने व हिन्दी के विकास के लिए बेसिक शिक्षा विभाग बागपत की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत,बागपत की उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्या श्रीमती अनुराधा शर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत द्वारा आयोजित किया गया था जिसके संयोजक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मौ० यामीन, सह संयोजक शिक्षक पूर्व एआरपी जितेन्द्र कुमार, टेक्निकल टीम के प्रमुख एसआरजी अमित कुमार मौर्य तथा एसआरजी श्वेता शर्मा, श्याम सिंह, नीलम भास्कर,विमल आनन्द संभल, फिरोज खान बुलंदशहर, अनिल मौर्य आजमगढ़, रविन्द्र सिरोही सहित डायट बड़ौत व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। आज मिर्ज़ा मिन्हाजुद्दीन मेरठ, डॉ० शालिनी गुप्ता सोनभद्र, राजेश कुमार अमरोहा, प्रतिभा यादव सहारनपुर, संदीप कुमार शर्मा बिजनौर, आशिया सिद्दीकी सहारनपुर, सोनाक्षी बागपत, डॉ० कमलेंद्र कुमार जालौन, श्याम सुंदर श्रीवास्तव ’कोमल’ भिण्ड, राम कुमारी मेरठ, मो० अदील मंसूरी लखनऊ, मनोज कुमार प्रयागराज, राजकुमार शर्मा चित्रकूट, माला सिंह मेरठ,अरशद अली सहारनपुर, सचिन कुमार बागपत, सन्नु सोनी (छात्रा) चित्रकूट, शमा परवीन बहराइच, अजय कुमार शर्मा बागपत, गीता सचदेवा मेरठ, शुभा देवी फतेहपुर, अरुणा कुमारी राजपूत हापुड़, अक्शा (छात्रा) बागपत, सोफिया बागपत, शाजिया गुल उस्मानी हापुड़, रविन्द्र सिरोही बागपत आदि शिक्षक कवि/कवियित्रियों ने ‘बाल कविता: बालमन की उड़ान’ पर आधारित अपनी काव्य प्रतिभा की प्रस्तुति दी।

