खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद-*

---Advertisement---

रावर्ट्सगंज/सोनभद्र,,
खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद-** घटना का विवरण:*
दिनांक 12.09.2025 की रात को, खनिज ड्यूटी में लगे कर्मियों पर एक ट्रक चालक द्वारा जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 944/2025, धारा 121(1), 109(1), 324(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 07 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 944/2025, धारा 121(1), 109(1), 324(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 07 सीएलए एक्ट के में वांछित अभियुक्त बेचू यादव पुत्र द्वारिका यादव उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी सहिजनकला (लोहबईया) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

* गिरफ्तारी की कार्यवाही*:
दिनांक 16.09.2025 को समय लगभग सुबह 09:00 बजे, अभियुक्त बेचू यादव को भिलाई बंधा बहदग्राम लोढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त ट्रक (UP64BT8261) को भी बरामद कर मुकदमे में दाखिल किया गया है।

* गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. प्र0नि0 माधव सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 उमाशंकर यादव, प्रभारी चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 अभिमन्यु यादव, चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 अवधेश प्रजापति चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
6. का0 मनीष यादव ,चौकी काशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

* जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment