*मारकुंडी घाटी के गहरी खाई में कूदा अनियंत्रित डीसीएम, चालक सुरक्षित*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक के बाद एक सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात सी हो गई है। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत सोमवार की रात्रि तकरीबन 08.40 बजे ओल्ड मशीन लाकर हरिद्वार से अंबिकापुर जा रही एक डीसीएम गाड़ी न0 *UK04CB8506* मारकुंडी घाटी में अकस्मात ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर तकरीबन 30 फीट गहरी खाई में कूद गई। संयोग अच्छा था कि ट्रक चालक डीसीएम से कूद कर अपनी जान बचाया । सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस घायल चालक को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से दुरुस्त कराया। दुर्घटना के संबंध में बताते हैं कि डीसीएम मालिक विजय पाल पुत्र नोनी राम निवासी उत्तराखंड स्वयं अकेले बिना खलासी के वाहन को चलाकर हरिद्वार से अंबिकापुर ओल्ड मशीन लाद कर ले जा रहा था कि बीच रास्ते में मारकुंडी पहाड़ी उतरते समय वाहन का अकस्मात ब्रेक फेल हो जाने से वहअनियंत्रित होकर 30 फीट खाई में कूद गई । सूचना पर पहुंचे नवागत गुरमा चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय अपने हमराह सिपाहियो गुलशन कुमार सरोज,सत्येंद्र यादव, अनिल कुमार,श्रीकांत, बृजेश यादव तथा आसपास के लोगों के सहयोग से डीसीएम चालक को सुरक्षित निकलवा कर इलाज हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवाते हुए परिजनों को सूचना दे दिया है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment