विंढमगंज। धुमा गांव स्थित पंचायत भवन में आदर्श नव युवक कमेटी की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा के सफल आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष मुसाफिर भारती, उपाध्यक्ष विजय पाल, सचिव दिनेश पाल, कोषाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, संचालक मंत्री शिव कुमार यादव सहित कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई। निर्णय हुआ कि इस बार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी और प्रोजेक्टर पर रामायण का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

