सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलालझरिया के कर्री टोला मे बीते 20 दिनो से 25 KVA का ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है, जिससे पूरे टोले का लगभग 60 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। लगातार अंधेरे मे जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और घरेलू कामकाज पर गंभीर असर पड़ रहा है। साथ ही रात में अंधेरे के कारण सुरक्षा की भी चिंता बढ़ गई है।
इस संबंध में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष छात्रसभा अजय यादव ने उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर इस समस्या का जल्द समाधान करने हेतु माँग किया है अगर जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो अंत मे सभी ग्रामीण इसका बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि उनकी परेशानियों का अंत हो सके। इस मौके पर विनोद मौर्या, प्रमोद मौर्या, अरविन्द कुमार, खूबलाल, विश्वास, दया सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामऔतार सिंह, रामचन्द्र सिंह, अवधेश,सुखराज सिंह सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

