नगर पंचायत दुद्धी ने रामलीला मंच का टैंकर से साफ-सफाई कराया।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर स्थित श्री रामलीला मंच का नगर पंचायत दुद्धी ने टैंकर मंगा कर विधिवत रूप से साफ सफाई कराया। आपको मालूम रहे कि कुछ दिनों बाद इसी मंच से श्रीरामलीला का आयोजन किया जायेगा। इसी को ध्यान मे रखते हुए आज सोमवार को रामलीला मंच की विधिवत साफ-सफाई कराई गई। नगर पंचायत दुद्धी के सफाई नायक जितेंद्र कुमार की देखरेख मे नगर पंचायत की टीम ने टैंकर से पानी डालकर पूरे मंच की धुलाई कराई और डीडीटी दवा का छिड़काव किया।
घंटों चले इस अभियान के तहत मंच के कोने-कोने की धुलाई करने के बाद जगह-जगह रसायन का छिड़काव भी किया गया, जिससे मच्छरों और कीट-पतंगों को दूर रखा जा सके। आयोजन स्थल की स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है।
इस मौके पर रामलीला समिति के डायरेक्टर कमलेश कुमार कमल ने कहा कि स्वच्छ मंच से ही श्रीरामलीला का आयोजन संभव है। उन्होने नगर पंचायत द्वारा किए गए इस साफ-सफाई अभियान की सराहना किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment