वाराणसी से दीपू तिवारी की रिपोर्ट
वाराणसी में बाबूजी श्याम लाल यादव की आमजन की सेवा कार्यशैली आज भी प्रासंगिक है जिससे राजनेताओं की सीखना चाहिए।बाबूजी से जुड़े कई संस्मरणों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली के कुछ अंश मात्र को अपनाने से हम बड़ी जनसेवा कर सकते हैं।उक्त उदगार मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राय एमएलसी ने बाबूजी श्यामलाल यादव फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्यसभा के पूर्व उपसभापति एवं केंदीय मंत्री स्व.बाबूजी श्याम लाल यादव जी की 99वीं जयंती में व्यक्त किए ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष/राज्यमंत्री श्री नटवर गोयल ने बाबूजी से अपने पारिवारिक संबंधों का जिक्र करते हुए उन्हें जननेता बताया और कहा कि उनका समय अनुशासन अनुकरणीय है।विशिष्ट अतिथि उद्योगपति अशोक कुमार गुप्ता ने बाबूजी के द्वारा काशी के उद्योग जगत के हित के किए गए कार्य की विस्तार से चर्चा की।अध्यक्षता कर रहे अरुण मिश्रा अध्यक्ष काशी पत्रकार ने बाबूजी की कार्य अनुशासन को सभी नेताओं अंगीकार करने का आवाह्न किया।समारोह के प्रारंभ में अतिथियों एवं उपस्थित जनों द्वारा बाबूजी को हार्दिक श्रंद्धाजलि अर्पित की।अतिथियों का स्वागत शालिनी यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो.राज किशोर यादव जबकि संचालन भारत भूषण द्वारा किया गया।इस अवसर पर राजीव यादव पूर्व महा प्रबंधक,राजेंद्र यादव,मनोज यादव, शेख जलालुद्दीन,अजय अज्जू,विनोद यादव,अजय कुमार द्विवेदी वकील,राकेश रौशन,रचना यादव (नेपाल), डॉ उमाकांत सिंह,अजनेश यादव,कमलाकर त्रिपाठी,राजेंद्र यादव एवं जितेंद्र साहनी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

