Sonbhadra vairal video:नंगी तलवार भाजते हुए गुंडे प्रवृत्ति के व्यक्ति का विडियो वायरल,पुलिस ने धर दबोचा

---Advertisement---

नंगी तलवार भाजते हुए गुंडे प्रवृत्ति के व्यक्ति का विडियो वायरल। पुलिस ने धर दबोचा।

सोनभद्र। पूरा मामला जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार का है जहां एक युवक नंगी तलवार भाजते घुमता दिखा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आपको ज्ञात हो कि मधुपुर बाजार दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार है जिससे यहां बहुत भीड़ रहता है लेकिन इस बाजार में एक व्यक्ति द्वारा नंगी तलवार भाजते हुए देखा गया जिससे दर्जनों गांवों में भय व्याप्त हो गया।

वहीं किसी स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सुकृत पुलिस चौकी पर दे दी गई, जिससे मौके पर सुकृत चौकी के द्वितीय एस आई रामआसरे यादव व कांस्टेबल राहुल सरोज, कांस्टेबल सुंगध, सिपाही सोनू तथा अन्य सिपाही तत्काल मौके पर पहुंचे। लेकिन एक सवाल खड़ा हो गया क्षेत्रीय प्रशासन पर, क्योंकि आज जीवित्पुत्रीका के पर्व पर मधुपुर बाजार में हजारों की संख्या में भीड़ होते हुए घंटों तक युवक नंगी तलवार भाजता रहा लेकिन इस दौरान क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं देखा गया। घंटों तक युवक लोगों में दहशत रहा तब जाकर सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और माहौल को काबू में किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दबंग युवक कुंवर यादव पुत्र जगनारायन यादव निवासी मधुपुर बताया गया। हालांकि तब तक युवक का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस व्यक्ति के बाद और भी संदिग्ध हथियार होने की आशंका जताई गई। अब देखना यह है कि उस व्यक्ति पर क्षेत्रीय प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment