Sonbhadra news:खनन क्षेत्र में टीपर की चपेट में युवक की मौत
सोनभद्र।खनन क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टीपर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था
लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान कमलेश कुमार देवखर, निवासी सोनभद्र के रूप में हुई है।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

