बीजपुर /सोनभद्र /ग्राम पंचायत बीजपुर में क्षेत्र पंचायत के कोटे से नाली निर्माण पिछले 6 महीने से धीमी गति से चल रहा है। नाली निर्माण में ठेकेदार के द्वारा घोर मनमानी की जा रही है। इसकी वजह से आसपास के रहने वाले ग्रामीण भी परेशान हो चुके हैं। नाली को कितने की लागत से बनाया जा रहा है, किस मद से बनाया जा रहा है, किसी भी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है।
सूचना पटल भी नहीं लगाया गया है। इसकी वजह से किसी को पता नहीं कि इस नाली का निर्माण कितने की लागत से हो रहा है और कब तक पूर्ण किया जाना है। इसकी जानकारी क्षेत्र पंचायत के पंचों को भी क्षेत्र पंचायत के कोटे से इस नाली का निर्माण द्वारा कराया जा रहा है इसके बाद भी आज तक इस नाली का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। । अधूरे नाली निर्माण से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
नाली निर्माण में ठेकेदार के द्वारा घोर मनमानी से ग्रामीणों में नाराजगी
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 13, 2025 11:50 PM
---Advertisement---

