सत्यपाल सिंह म्योरपुर:
म्योरपुर/सोनभद्र स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित निर्माणाधीन हवाई पट्टी का शनिवार की शाम
स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया ।और दुद्धी एस डी एम निखिल यादव तथा एयरपोर्ट अथार्टी ऑफ इंडिया के स्थानीय सिविल डायरेक्टर मयंक राजपूत से जानकारी ली , एस डी एम ने राज्य मंत्री को बताया कि न्यायालय में मामला सुलझ गया है अब निर्माण कार्य में प्रगति आएगी।राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना है कि प्रदेश के सभी मंडलों में एयर पोर्ट का निर्माण हो।मिर्जापुर मंडल का यह हवाई पट्टी जल्द शुरू होगा इसके लिए प्रयास शुरू है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
उन्होंने अधिकारियों से मंत्राण की और कहा कि इसे प्राइवेट कंपनी के मदद से संचालित किया जाए अगर सौ यात्री भी रोज यात्रा करेंगे तो उड़ान शुरू होने में दिक्कत नहीं आएगी।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि यह क्षेत्र उद्योगों से भरा है इसलिए यात्रियों की कमी नहीं होनी चाहिए। मौके पर श्रवण सिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, दीपक सिंह,जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, आशीष सिंह बिट्टू,गणेश जायसवाल , अनिल सिंह ,सुजीत सिंह, दीपक शाह, अमरकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो

