हत्या का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार हुआ

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) –थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र गौड पुत्र रामबली गौड निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 13.09.2025 को चोपन नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से समय प्रातः 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गयी आलाकत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा० न्यायालय भेजा गया।
पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया गया कि वह मृतक संजय गौड की पत्नी श्रीमती देवी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब इस बात की जानकारी संजय गौड को हो गयी थी संजय गौड को रास्ते से हटाने के लिए अभियुक्त ने स्वंय योजना बनायी व योजना के तहत दिनांक 02.09.2025 की शाम को ही घर से कुल्हाड़ी लेकर घर से कुछ दूर स्थित जंगल में खाई के पास नाले के बगल में झाडी में छिपाकर रख दिया था और योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्त मृतक संजय गौड़ को घटनास्थल के पास ले जाकर उसी दिन रात में अधिक शराब पिलाकर उसी जगह पर पूर्व से छिपाकर रखी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दिया था, हत्या के बाद अभियुक्त का नाम चर्चा में आने पर व पुलिस कर सरगरमी बढ़ने पर दिनांक 04.09.2025 कि सुबह चोपने रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद भाग गया था वहां पर खर्चे के लिए पैसा खतम होने के कारण पुनः पैसों की तलाश में आया था की गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी का विवरण-
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद खनालूद कुल्हाड़ी
2. मोबाइल फोन 01 अदद
3. जामा तलाशी से मिला 210 रूपया नगद

गिरफ्तार करने वाली टीम –
01. निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
02. उ0नि0 आशीष पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र
03. हे0का0 अजय यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र
04. हे0का0 विरेन्द्र सरोज थाना चोपन जनपद सोनभद्र
05. हे0का0 आशीष कुमार सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
06. कां0 राहुल यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र
07. कां0 गोविन्द कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment