आदर्श पिपरी नगर पंचायत के वार्ड बने भ्रष्टाचार का गढ़

---Advertisement---

 

पिपरी से दीपू तिवारी की रिपोर्ट

(पिपरी सोनभद्र) नगर पंचायत पिपरी के अधिशासी अधिकारी बी.एन. कुशवाहा वार्ड संख्या 5 मे थाना पिपरी के समीप उप जिलाधिकारी को दी गई शिकायत की जांच करने पहुँचे। जाँच के दौरान यह पाया गया कि आम जनता की सुविधा के लिए लगाए गए सरकारी दो हैंडपंपों में कुछ लोगों द्वारा निजी समरसेबल जोड़कर धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस दुरुपयोग के चलते आसपास के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। मजबूर होकर लोगों ने उप जिलाधिकारी पिपरी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत की पुष्टि होने पर अधिशासी अधिकारी बी.एन. कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इन दोनों हैंडपंपों में नगर पंचायत द्वारा समुचित व्यवस्था कर सरकारी समरसेबल लगाया जाएगा, ताकि सभी लोगों को समान रूप से पानी की सुविधा मिल सके।
इस मौके पर नगर पंचायत पिपरी के कर्मचारी सौरभ, कमरू, जमा, शिवचरण, अनिल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। वार्ड नंबर 5 के निवासियों ने अधिशासी अधिकारी की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment