दुर्गापूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू, सजेगा भव्य पांडाल: 

---Advertisement---

घोरावल/सोनभद्र। आगामी नवरात्रि के दृष्टिगत परम्परागत चल रही दुर्गा पूजा के लिए घोरावल में तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। अबकी बार भव्य पांडाल सजाया जाएगा।
घोरावल में माँ दुर्गापूजा शीतला श्रृंगार समिति की इस वर्ष अनवरत चली बैठकों के पश्चात नगर के दशमी तालाब पश्चिमी छोर पर माँ दुर्गा एवं अन्य प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा के लिए मूर्तियों के निर्माण के ऑर्डर दे दिए गए हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए समिति के प्रबंधक डॉ0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आचार्यगण की समुपस्थिति में सनातन परम्परानुसार विधि विधान से दुर्गा पूजा प्रारंभ होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए समिति के कार्यकर्ता चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment