पिपरी पावर हाउस से जुड़े उपकेंद्रों में 11 सितम्बर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

---Advertisement---

 

पिपरी/सोनभद्र।
विद्युत विभाग ने सूचना जारी कर बताया है कि 132 केवी उपकेंद्र रिहंद जल विद्युत उपकेंद्र -पिपरी से जुड़े 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को 33 केवी साइड पर नए और अधिक क्षमता वाले आइसोलेटर से जोड़े जाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य गुरुवार 11 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू होकर लगभग 5 घंटे तक चलेगा। इस दौरान 132 केवी उपकेंद्र रिहंद जल विद्युत उपकेंद्र, पिपरी से जुड़े दुद्धी, अमवार, डुमरडीहा, कुंडाडीह, नधिरा, बभनी सहित 33 केवी और 11 केवी फीडरों से आपूर्ति होने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी व अन्य आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment