युवती का शव मिला अरहर के खेत मे ,हत्या की आशंका

---Advertisement---

नरायनपुर/मिर्जापुर,,युवती का शव मिला अरहर के खेत मे ,हत्या की आशंका थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरिया स्थित हाइवे मार्ग के सर्विस रोड के किनारे रहर के खेत में युवती का शव फेंका पड़ा मिला।सोमवार को लगभग पांच बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी पर नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।प्रथम दृष्टया हत्या किये जाने की आशंका ब्यक्त की जा रही है।
चौकी इंचार्ज नरायनपुर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रताली निवासी रेखा बिंद 22वर्ष पुत्री अमरनाथ बिंद के रुप में पहचान हुई है।
मृतका की शादी चार माह पूर्व अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुर में हुई थी।
ग्रामीणों ने बताया परिजन सुबह बिमारी होना बता कर बोलेरो से नरायनपुर लेकर आये थे।मृतका के पति ने डायल एक सौ बारह नम्बर पर फोन करके पत्नी की हत्या किये जाने की आशंका ब्यक्त किया था।इसके बाद परिजन घर पर ताला बंद कर लापता हो गये है। नरायनपुर पुलिस को घटना की जानकारी सुबह होते ही उसी आधार पर श्मशान घाट व रैपुरिया क्षेत्र में छानबीन की थी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
घटना को लेकर चर्चा है कि उसकी मृत्यु कैसे हुई।परिजन शव को खेत में फेंककर क्यों फरार हो गये।
मृतका को चेक चादर से ढक दिया था साथ ही झाड़ को तोड़कर शव को छुपाने का भी प्रयास किया गया था।मृतका दो भाइयों में एकलौती बहन थी।शादी के बाद ससुराल किसी कारण से नहीं गयी थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment