*एनटीपीसी रिहंद में सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन*

---Advertisement---

 

बीजपुर/सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद के सतर्कता विभाग द्वारा तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी बीजपुर में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 550 छात्र-छात्राएँ तथा विद्यालय के प्राचार्य शामिल रहे।
समारोह के दौरान छात्रों को ईमानदारी, पारदर्शिता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, तीन माह तक चलने वाले अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं, गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की गई ताकि विद्यार्थी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज में नैतिकता एवं स्वच्छ छवि को बढ़ावा दें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment