दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निजात के लिए दुद्धी मे चला अतिक्रमण विरोधी अभियान।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे सड़क दुर्घटनाओं और जाम के झाम से छुटकारा दिलाने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें की बीते दो दिनों मे हुए सड़क हादसों ने दुद्धी नगरवासियों को गहराई से हिला दिया है। रविवार को जहां चार वर्षीय बालक टीपर की चपेट मे आकर असमय काल के गाल में समा गया, वहीं सोमवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित नागरिकों की मांग पर मंगलवार को पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन हरकत मे आया और कस्बे मे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
आज दोपहर बाद नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ब्लॉक तिराहा से लेकर बस स्टैंड, तहसील तिराहा, संकटमोचन मंदिर व मां काली मंदिर अमवार मोड़ तक पहुंची। तहसीलदार अंजनी सिंह, नायब तहसीलदार ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की अगुवाई मे टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण और ठेले हटवाए। पुलिस बल की मौजूदगी मे कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को मौके पर ही चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन्हें अभी भी अवैध कब्जा हटाना बाकी है, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि कल तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।
अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी और हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान और ठेले हटाने शुरू कर दिए।
तहसीलदार अंजनी सिंह ने मौके पर कहा कि हालिया हादसों ने चेताया है कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। कस्बे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क और यातायात नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने मे टालमटोल करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। नायब तहसीलदार ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी संयुक्त रूप से कहा कि साफ-सुथरी सड़कें और व्यवस्थित यातायात ही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का आधार बन सकती हैं।
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने अभियान के प्रति संतोष जताते हुए प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना चुनौती बन चुका था। यदि इस तरह की कार्यवाही नियमित रूप से और कठोरता के साथ होती रहे तो न केवल यातायात सुचारु रहेगा बल्कि हादसों पर भी अंकुश लगेगा, और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment