Sonbhadra crime: बढ़ौली ग्राम पंचायत में कूलर में करेंट चाची व भतीजे की मौत

---Advertisement---

Sonbhadra News: कूलर में करेंट आने से चाची व भतीजे की मौत, परिजनों में कोहराम

 

 

सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज नगर पालिका के बढ़ौली महाल में मंगलवार की शाम खेलते समय एक बच्चा कूलर में आये बिजली के करेन्ट की चपेट मे आ गया जिसे बचाने गयी उसकी बड़ी मां को भी करेन्ट अपनी चपेट में लिया। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन पास के एक निजी अस्पताल में दोनो घायलो को ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 06 बढ़ौली महाल निवासी आनन्द चौबे का चार वर्षीय पुत्र बाबू खेलते-खेलते घर के बाहर लगे कूलर के सम्पर्क में आ गया जिसमें बिजली का करेन्ट प्रवाहित हो रहा था, जिसे बचाने के लिए उसकी बड़ी मां नीतू चौबे पत्नी राजू चौबे 40 वर्ष ने बच्चे को पकड़ा तो वह भी बिजली करेन्ट की चपेट में आ गयी। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन दोनो घायलो को आनन-फानन में पास के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही पूरे महाल में कोहराम मच गया। जिसे जैसे ही जानकारी हुई वह निजी हॉस्पिटल पहुंचने लगे और देखते ही देखते लोगो की भीड़ के बाहर जुट गयी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment