शिक्षक के बिना बच्चों का सर्वागीण विकास असंभव है- चैयरमेन कमलेश मोहन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज सोमवार को प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल मे बच्चों को कामयाबी के बुलंदियों पर पहुंचाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विद्यालय के समस्त अध्यापक /अध्यापिकाओं को चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन, डॉ संजय कुमार गुप्ता व नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी के कर कमलों द्वारा वस्त्र पेन आदि भेंट कर अभिनंदन स्वागत किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों मे विद्यालय के मैनेजर जावेद अहमद , प्रिंसिपल रेशमा शुब्बा, सुशांत क्षेत्री, यशस्वी कपूर, सुप्रिया गुप्ता , बलवंत यादव ,सबेस्टिन शुब्बा, तरन्नुम खान आदि मौजूद रहें । इस मौके पर कार्यक्रम मे उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने अपने उद्बोधन मे शिक्षकों का गुणगान करते हुए कहा कि बच्चों के जीवन मे शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक के बगैर कामयाबी के शिखर पर पहुंचना असंभव है,इसलिए हम सभी को शिक्षकों का आदर सम्मान करना चाहिए। उन्होने कार्यक्रम का संयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई ज्ञापित किया। जबकि संचालन प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर लवकुश प्रजापति द्वारा किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment