Sonbhadra News: मेडिकल स्टोर पर एक बार फिर छापेमारी,तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए

---Advertisement---

Sonbhadra News: मेडिकल स्टोर पर एक बार फिर छापेमारी,तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज में स्थित केशरी मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने छापेमारी की। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सोनभद्र और सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर के निर्देश पर हुई।

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य ने सोमवार को स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक कुछ दवाओं का क्रय-विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। इसकी निरीक्षण आख्या मंडल मिर्ज़ापुर को प्रेषित की जा रही है। साथ ही साथ निर्देश दिया गया कि ऐसी दवा जिनका नशे में उपयोग होता है, उसका विक्रय बिना डॉक्टर के पर्चे के ना किया जाए। दवावों का क्रय विक्रय बिल संरक्षित रखा जाए।

 

जांच के दौरान तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन्हें गुणवत्ता जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दे कि पिछले महीने छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं की खेप पकड़ी थी। इसकी आपूर्ति रॉबर्ट्सगंज नगर में मेडिकल स्टोर के जरिये होने की बात सामने आई थी। ऐसे में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के व्यवसायी के परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। उसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment