पेन्ट लदा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी,हादसे मे चालक – खलासी बाल-बाल बचे।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग मारकुंडी घाटी मे रविवार की सायंकाल पेन्ट लदा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वाहन मे लदा पेन्ट मार्ग पर बिखर गया वही इस हादसे मे चालक एंव खलासी बाल-बाल बच गए। डीसीएम ट्रक चालक इमरान पुत्र मोहम्मद अहसान ने बताया की वह दिल्ली से 500, नग 20 लीटर एंव 250नग 10 लीटर का पेन्ट लादकर वह दिल्ली से उड़ीसा जा रहा था, जैसे ही मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड़ पर पहुंचा की ब्रेक फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया इस हादसे मे मेरा भाई खलासी हल्की रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने मे जुटे रहे। बताते चले की मारकुंडी घाटी मे घुमावदार एंव अत्याधिक ढलान होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते है।वावजूद जिला प्रशासन कोई ठोस उपाय नही करता है जिससे आए दिन जान-माल की हादसे होते रहते है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment