सोनभद्र स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। शक्ति नगर से कोयला लेकर आई मालगाड़ी संख्या पीके जीडी में आग लगने की घटना सामने आई।
मालगाड़ी सुबह 10:30 बजे स्टेशन पर क्रॉसिंग के लिए रुकी थी। करीब 11:30 बजे ड्राइवर को बोगी में लदे कोयले से धुआं निकलता दिखाई दिया। ड्राइवर ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
स्टेशन मास्टर ने बिना देर किए दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग पर नियंत्रण पाने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

