अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। जिले के विकास खंड चोपन की ग्राम पंचायत कोटा के टोला भक्सीहवां में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सैकड़ों किसानों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
किसान भू अधिकार संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीनानाथ साहनी और युवा नेता दीपू शर्मा ने बताया कि अल्ट्राटेक कंपनी के बिचौलिए किसानों को जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कानूनगो नंदलाल को बिचौलिए के रूप में भेजा जा रहा है।
किसानों का आरोप है कि जमीन न बेचने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। बैठक में मौजूद सभी किसानों ने एकजुट होकर अपनी जमीन न बेचने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि धमकी मिलने पर वे कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे।
बैठक में केशव गोंड, रामविलास गोंड, रंगलाल गोंड, ओमकारनाथ यादव, सुखराज गोंड, श्यामलाल, आतिश चंद्रवंशी, संजय कुमार, अजय गोंड, रामशुभग गोंड, कल्लू यादव, प्रभु शंकर यादव, मुन्नीलाल केवट, कृष्णा यादव और सर्वदीन गोंड समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।

