अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रतिबंधित हजारों इलेक्ट्रानिक डेटोनेटरों को ग्राम पंचायत कोटा के टोला धवई डंडी क्षेत्र में शुक्रवार को और जडंगा खाड़ी क्षेत्र शनिवार को निष्क्रिय किया गया।
कोटा ग्राम पंचायत के टोला धवई डंडी क्षेत्र में बिना क्षेत्र वासियों को सूचना दिए ही लगातार ब्लास्टिंग से रहवासियों में बना भंय का माहौल,पूरा क्षेत्र में दहशत । मैगजीन लाइसेंस धारी द्वारा गत शुक्रवार को पिकनिक मनाने के नाम पर आवादी वाले क्षेत्र में प्रतिबंधित हजारों इलेक्ट्रानिक डेटोनेटरों को नष्ट करवाने को ग्रामीणों ने विरोध कर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को रामबदन, रामदयाल, राजेश सिंघानिया प्रदीप कुमार काशी सिंह ने बताया कि हमारे घर के बगल के भूमि स्वामी ने शुक्रवार को पिकनिक मनाने के नाम पर अपने ग्राउंड पर आए हुए थे जो हजारों की संख्या में प्रतिबंधित हजारों इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर को अचानक से ब्लास्टिंग करवाने लगे। जिससे हम लोग भयभीत हो गए हम ग्रामीण आदिवासी लोग यह सोचते लगें कि पत्थर खदानों में होने वाली ब्लास्टिंग की आवाज यहा कहा से आने लगा और घर बाहर निकल कर देखा गया तो बहुत से अधिकारी वहां खड़े होकर लगातार दर्जनों अधिक बार ब्लास्टिंग करवाया जा रहा है जिसका हम विरोध भी नहीं पाए है क्योंकि वह अपने जमीन में ब्लास्टिंग करवा रहे थे वहीं ब्लास्टिंग होने वाले स्थान से लगभग 15 से 20 घर सटे आबादी है जिस घर के परिजन दोपहर से रात तक भंय के माहौल में गुजारने को मजबूर थे और हम सब की गाय भैस बकरी मुर्गी मुर्गा ब्लास्टिंग के आवाज से खुटा तोड़कर दूर जंगल में भाग गई थी जिसको खोजबीन कर सुबह वापस घर लाया गया यह सरकारी अधिकारियों का कौन सा तरीका है कि आबादी वाले क्षेत्र में लगातार ब्लास्टिंग कर रहे थे तो उनको आसपास का घर बच्चे गाय भैस सड़क पर नहीं दिखाई दिया इसलिए जिलाधिकारी महोदय जी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए ऐसे गैरजिम्मेदाराना लाईसेंस धारकों के ऊपर जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने हेतु गुहार लगा रहे हैं।
केन्द्र सरकार के अधिसूचना पूरे देश में इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर (क्लास-6 डिवीजन-3 अथवा यूएन क्लास-1 डिवीजन-1) के निर्माण उपयोग, निर्यात एवं भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध प्रभावी कर दिया गया है जिसको लेकर चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला जडंगा खाड़ी में स्थित मैगजीन से लगभग दो से तीन सौ मीटर दूरी पर शनिवार को वन क्षेत्र स्थित भूमि पर हजारों की संख्या में लगभग चार से पांच लाइसेंसी मैगजीन धारकों का इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर को (पीईएसओ) पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन इलाहाबाद के उप्र विस्फोटक नियंत्रक डीवी सिंह एवं मैगजीन के लाइसेंस धारी के विशेष कर्मियों के निगरानी में विनष्टीकरण किया गया वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनष्टीकरण किए जा रहे क्षेत्र के
आस पास के स्थानीय ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही ब्लास्टिंग होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।

