अनपरा सोनभद्र।
आज दिन शनिवार को 10 बजे के करीब शक्तिनगर से वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनपरा मोड़ के पास एक टैंकर जिसका नंबर यू पी 63 टी 5190 की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।सूत्रों के मुताबिक लड़की का नाम विद्या जायसवाल पुत्री महेश प्रसाद जायसवाल उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी शिव मंदिर बासी थाना शक्तिनगर की रहने वाली बताई गई है
जो कि बिना रोड स्थित पिज्जा हट में काम करती थीं। सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव और टैंकर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई और आगे की कार्यवाही में जुट गई और आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।

