Sonbhadra Accident:स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्टर, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

---Advertisement---

सोनभद्र:विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास शर्मा (32) की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी पिंकी देवी (27) को भी गंभीर चोट आई है। दुद्धी सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुली निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी के साथ झारखंड के नगर ऊंटारी स्थित रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार की शाम दंपती बाइक से घर आ रहे थे। दूसरी ओर से झारखंड के डाल्टनगंज निवासी शशि और जोगेंद्र अपने दोस्तों के साथ विंध्याचल से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। जोरुखाड़ गांव में बाइक और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की मदद से सकॉर्पियो सवार ने उन्हें तत्काल दुद्धी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विकास शर्मा ने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी के द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। उधर विंढमगंज थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने कहा कि आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment