जबरन कराई गई शादी फिर किया गया वीडियो वायरल, पीड़ित युवक ने थाने समेत कोर्ट में लगाई गुहार

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र। बीते दिनों अनपरा थाना अंतर्गत एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर में स्थित एक एंप्लॉई के घर के सामने एक महिला ने जमकर ड्रामा करने का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार झारखंड में रहने वाली एक युवती एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर में पहुंची और उसने आरोप लगाते हुए बताया कि शशि कुमार काफी समय से फेसबुक , व्हाट्सएप के जरिए काफी लबे समय से बात चित होती थी कुछ माह पूर्व मुझे भगाकर लाने के दौरान पकड़े गए और झारखंड में ही थाने पर और फिर मंदिर में परिवार के बीच शादी भी हुई जिसके बाद मेरे पति मुझे घर नहीं रख रहे है इस दौरान युवती आवासीय परिसर में घर के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी तरह मामले को समझने को लेकर दुबारा बुलाया गया था। अब वहीं दूसरी तरफ शशि कुमार द्वारा मीडिया से बताया गया कि मैं भी झारखंड का रहने वाला हु फेसबुक पर अपना फर्जी आईडी बनाकर मुझसे दोस्ती कर ली और व्हाट्सएप के जरिय काफी समय से हम लोग बात करते थे इस दौरान कभी भी मुलाकात नहीं हुई थी ना ही हमने देखा भी था। इस बीच जब मैं अपने घर गया और उसे मिलने के लिए झारखंड के फुसरो स्टेशन पर बुलाया तो देखा तो पूछा कि तुम ही हो क्या तो बोली हम ही है फेसबुक पर कुछ और नाम बताकर तुमने झूठ भी बोला है इसी बीच उसके कुछ समय के बाद ही कुछ लोग आ गए और हमें अगले स्टेशन पर ले गए और मेरा मोबाइल छीन लिया गया और हमारे पिता को भी बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया जिसके बाद सुबह हमारी बिना रजामंदी के शादी ब्याह कराकर फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिसके बाद हमारे द्वारा उसे परिजनों को सौप कर जबरन शादी कराए जाने की झारखंड के थाने में तहरीर देकर फिर रेनुसागर चौकी में भी लिखित जानकारी दी गई जिसके बाद कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा कर न्याय की गुहार लगाई गई है। मुझे युवती और उनके साथियों द्वारा मुझे एनसीएल कर्मी देख मुझे फसाकर जबरन परेशान किया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment