संदिग्ध परिस्थिती में युवक की हत्या।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला/सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, जांच में पुलिस जुटी ,हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है ।
मिली जानकारी मुताबिक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक नाले में बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल के पास कुछ ही दूरी पर सफेद गमछा, चप्पल,देसी शराब का पाउच, पान मसाला गुटका और कई स्थानों व झाड़ियों के पत्तों पर गिरे खून के बूंद का निशान भी मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए शव की पहचान संजय गौड़ (33)पुत्र रामविलास निवासी नई बस्ती के रूप में हुई । बताया जा रहा है कि मृतक युवक बीते शाम से ही घर से कहीं के लिए निकला हुआ था जो रात घर नहीं पहुंचा सुबह शौच के लिए गए स्थानीय लोगों ने नाले के झाड़ियां में युवक का शव देखा। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले परिजनों व पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त किया मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज आशीष पटेल व चोपन पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment