दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंभीर रूप से हुए घायल,रेफर।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट गुलालझरिया गांव के भट्ठी मोड़ के पास अचानक रस्सी बंधी हुइ गाये के सड़क पर आ जाने से उसके रस्सी मे उलझ कर सड़क हादसे का शिकार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज करीब 11 बजे सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पूर्व महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट अपनी पत्नी संगीता वर्मा सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना के साथ बाइक से म्योरपुर ब्लॉक जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे रस्सी से बंधी एक गाय अचानक बीच सड़क पर आ गई।
गाय की रस्सी बाइक में उलझ जाने से दंपति अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हादसे में प्रभु सिंह कुशवाहा को सिर में गंभीर चोट आई जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर मे गहरी चोट देखते हुए डॉक्टरों ने प्रभु सिंह को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जबकि उनकी पत्नी को सामान्य चोटें होने के कारण खतरे से बाहर बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुभचिंतकों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment