सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव मे आज सुबह खेत मे घास काट रही 55 वर्षीय महिला सर्प दंश का शिकार हो गयी, जिसके बाद आनन फानन मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे बरत देवी 55 पत्नी कैलाश नाथ निवासी जाबर, खेत मे घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके बाएं पैर मे काट लिया।
परिजनो ने तत्परता दिखाते हुए बरत देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने के मामले में झाड़-फूंक या देसी इलाज मे समय न गंवाकर सीधे अस्पताल जाना चाहिए, क्योंकि इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है।

